मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सतना में 'अटल बिहारी वाजपेयी अंतर्राज्यीय बस अड्डे' का लोकार्पण किया। सतना एयरस्ट्रिप का विस्तार और 650 बिस्तरीय अस्पताल की सौगात। नए साल से चलेंगी सरकारी बसें।
चित्रकूट में चल रही करीब 2800 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की रीवा संभागायुक्त ने समीक्षा की। धार्मिक, पर्यटन और अधोसंरचना विकास से जुड़े कार्यों को मार्च 2026 तक गुणवत्ता के साथ पूरा करने के निर्देश दिए गए, साथ ही साप्ताहिक मॉनिटरिंग और रेड जोन व्यवस्था लागू होगी।
चित्रकूट में संत समाज ने नगर की उपेक्षा और अधूरे विकास कार्यों पर नाराजगी जताई। बैठक में संतों ने मंदाकिनी नदी को गंदगी से बचाने के लिए सीवर योजना शीघ्र पूर्ण कराने, दीपावली से पहले सड़क और नाली निर्माण पूरा करने, मल्टीलेवल पार्किंग बनाने और धार्मिक संस्थाओं में प्रशासनिक दखल पर रोक लगाने की मांग की। सांसद गणेश सिंह और विधायक सुरेंद्र गहरवार ने संतों को आश्वासन दिया कि समस्याओं का समाधान जल्द होगा।
चित्रकूट के संत समाज ने गैर-नियोजित विकास, सीवर लाइन की लेटलतीफी, धार्मिक स्वरूप की अनदेखी और मादक पदार्थों की बिक्री पर नाराज़गी जताई। कामदगिरी पीठम में आयोजित बैठक में संतों ने चेतावनी दी कि विकास कार्यों में संत समाज की सहभागिता सुनिश्चित की जाए और धर्म नगरी की पवित्रता व पहचान को बरकरार रखा जाए।
सतना जिले के ग्रामीण आज भी सड़क जैसी मूलभूत सुविधाओं से वंचित हैं। चित्रकूट और त्यौंधरा जैसे गांवों में झोली में प्रसूता और कंधे पर बुजुर्गों को अस्पताल ले जाने की घटनाएं प्रशासनिक और राजनीतिक उदासीनता की पोल खोल रही हैं। वहीं सितपुरा-छींदा-बचवई मार्ग की बदहाली के विरोध में ग्रामीण सड़क पर धान रोपने का प्रदर्शन कर रहे हैं।

















